Advertisment

Breaking : बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारू पहुंचे पटना

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारू पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी तीन दिसवीय पटना दौरे पर रहेंगे। बिहार प्रभारी का कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यालय में कांग्रेस प्रभारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे कृष्णा अल्लावारू

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बिहार के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावारू पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी कार्यालय में कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।

यह भी देखें :

बिहार प्रभारी बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे कृष्णा अल्लावरु

बिहार कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रभारी कृष्णा अल्लावरु प्रभारी बनने के बाद पहली बार सदाकत आश्रम पहुंचे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नए प्रभारी के नियुक्ति के बाद बिहार में कांग्रेस नई ऊंचाई की ओर जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि मैं कांग्रेस का शुक्रगुजार हूं और धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी हम ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़े : बिहार कांग्रेस में कुछ होने वाला है बड़ा, आने वाले हैं नए प्रभारी

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...