Advertisment

केन्द्र हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रही

गिरिडीहः ईडी, सीबीआई की कार्यवाही के खिलाफ झामुमो ने शनिवार शाम गिरिडीह में मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे एवं संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने की। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

यह जुलूस शहर के स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला से निकली और शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंची। जहां जुलूस में मौजूद लोगों को पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निशाना साधा।

ये भी पढ़ें-परीक्षा को लेकर छात्रों को मिला मोटिवेशन टिप्स

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर राज्य की हेमंत सरकार को प्रताड़ित कर परेशान कर रही है। उसका झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

गिरिडीह जुलूस 2 22Scope News

गैर भाजपाई राज्यों के सीएम को केन्द्र कर रही परेशान

जितने भी गैर भाजपाई राज्य है वहां के मुख्यमंत्रियों को बेवजह केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई लगाकर जानबूझकर अपदस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों झारखंड के लोकप्रिय सरकार हेमंत सोरेन को 7 घंटे की पूछताछ ईडी के द्वारा कर परेशान किया गया।

ये भी पढ़ें-झारखंड में आग लग जाएगा, इसका जिम्मेदार पीएम मोदी होगें 

जब ईडी को कहीं कुछ नहीं मिला तो वो मुंह लटकाकर चले गये। फिर भी केंद्र के दबाव में ईडी, सरकार को परेशान करने के लिए रोज नये हथकंडे अपना रही है, जिसका विरोध हर तरीक़े से करने के लिए झामुमो का हर कार्यकर्ता तैयार है। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...