सुशील मोदी बोले- ‘पुलिस पर बालू-शराब माफिया के हमलों, घोटालों की झांकी दिखाएं तेजस्वी’

पटना. भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2020 के जनादेश का अपहरण कर 17 महीने राज किया, वे अगर झांकी दिखाना ही चाहते हैं, तो दिखाएं कि इतने दिनों में बालू-शराब माफिया ने कितनी बार पुलिस पर हमले किये, कितने दरोगा-सिपाही ट्रैक्टर से कुचल कर मारे गए और कब-कब खनन विभाग के अफसरों को दौड़ा कर पीटा गया?

उन्होंने कहा कि तेसस्वी यादव बताएं कि हाल में जिन लोगों ने कार्यपालक अधिकारी को पीटकर अधमरा किया था, वे किसके रिश्तेदार हैं? वे क्या जनता को झूठी और एकतरफा झांकी दिखायेंगे? वैसे, राजद की पूरी फिल्म तो लोग उनके माता-पिता के राज में देख ही चुके हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि झांकी दिखाने वाले अपने पिछले कार्यकाल के माल-मिट्टी घोटाले का फ्लैश बैक और रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने का ट्रेलर भी दिखाएं। उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में विशेष न्यायालय के संज्ञान लेने और राबड़ी देवी, मीसा यादव सहित 9 आरोपियों को कोर्ट में तीन दिन बाद (नौ फरवरी को) उपस्थित होना है। तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि सच क्या है?

सुशील मोदी ने कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के आरोप पत्र में न्यायालय के समक्ष ठोस प्रमाण रखे गए हैं, इसलिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को 17 महीनों में लोगों को नौकरी देने और विकासगाथा की फर्जी झांकी दिखाने के बजाय बिहार के सीने पर खून से लथपथ माफिया गाथा लिखने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू परिवार जनता को बताये कि ये अमित कात्याल कौन है, जिसकी कंपनी ने रेलवे में नौकरी पाने वालों की कीमती जमीन मिट्टी के मोल खरीदी?

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि वे इतनी कम उम्र में बिना कोई नौकरी-व्यवसाय किए दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कालोनी के 150 करोड़ के मकान डी-1088 के मालिक कैसे बन गए और कौन हैं हृदयानंद चौधरी, जिन्होंने रेलवे के ग्रुप-डी की नौकरी पाने के बदले अपनी कीमती जमीन राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट कर दी? उन्होंने कहा कि एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अमित कात्याल की गिरफ्तारी के बाद लालू परिवार पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है और ये लोगों का ध्यान बंटाने के लिए झांकी-नौटंकी दिखा रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img