Commercial Advertisment

सड़क किनारे युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के नौबतपुर सरमेरा पथ के गोनवा गांव के पास पुलिस ने एक युवक के शव को संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी अमित राज उर्फ पप्पू का पुत्र रतन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन नौबतपुर थाना पहुंचकर शव की पहचान की।

सड़क किनारे युवक का मिला शव

मृतक के पिता ने बताया कि मृतक रतन कुमार कल रात को घर से दोस्त के साथ शादी के लिए निकाला था। सुबह में पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि उसका शव नौबतपुर के सरमेरा पथ के गोनवा गांव के पास था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेजा गया है। मौत कैसे हुई है रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...