अवैध नर्सिंग होम को प्रशासन ने किया सील

महुआ (वैशाली) : बड़ी खबर वैशाली जिला के महुआ से है जहां के एक अवैध नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि महुआ अनुमंडल अधिकारी को शिकायत मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के जीरवाड़ा चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा है। जिसके बाद अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

गौरतलब हो कि के महुआ में कई अवैध नर्सिंग चल रही है। अब अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने जीवाड़ा चौक के एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मनोरंजन सिंह, अंचल अधिकारी अमर कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा