Bihar New Industrial Units: बिहार के तीन जिलों में खुलेंगी नई फैक्ट्रियां, जानिए कहां बनेगा पास्ता और कहां गीजर

Bihar New Industrial Units, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना को विस्तार देने की दिशा में फतुहा, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा रही है। इन इकाइयों में स्पाइस पास्ता, सोयाबरी, प्लास्टिक स्टोरेज टैंक, वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक गीजर का निर्माण किया जाएगा। उद्योग विभाग के अनुसार, इन परियोजनाओं से राज्य में उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में 73 औद्योगिक इकाइयों को 100 एकड़ से अधिक जमीन आवंटित की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में नई इकाइयां स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

फतुहा में पास्ता और सोयाबरी निर्माण इकाई की स्थापना

राजधानी पटना के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में स्पाइस पास्ता और सोयाबरी निर्माण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके लिए 7,500 वर्गफुट क्षेत्र में करीब 4.22 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक इकाई विकसित की जा रही है। यहां पास्ता और सोयाबरी का उत्पादन किया जाएगा। इससे पटना और आसपास के जिलों में इन उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में इससे पहले मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के निर्माण के लिए भी नई इकाइयों की स्थापना की पहल की गई है। इसके अलावा 73 औद्योगिक इकाइयों को 100 एकड़ से अधिक जमीन आवंटित किए जाने की जानकारी दी गई है।

मधुबनी में बनेगा प्लास्टिक स्टोरेज टैंक

उत्तर बिहार के मधुबनी जिले के लोहट फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक स्टोरेज टैंक निर्माण इकाई स्थापित की जा रही है। इसके लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की ओर से 10,000 वर्गफुट जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस परियोजना पर करीब 2.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इस इकाई के शुरू होने से मधुबनी के अलावा दरभंगा, सुपौल और आसपास के जिलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। प्लास्टिक स्टोरेज टैंक के निर्माण से स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर विकसित हो सकेंगे।

मुजफ्फरपुर में वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक गीजर का उत्पादन

मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक ब्लू सेफ वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक गीजर निर्माण इकाई स्थापित करने की तैयारी है। इस परियोजना के लिए बियाडा की ओर से 10,890 वर्गफुट जमीन आवंटन की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 3.79 करोड़ रुपये की लागत से इस इकाई की स्थापना की जाएगी। यहां वाटर प्योरिफायर और इलेक्ट्रिक गीजर का उत्पादन होने से बिहार में इन उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार और ‘मेड इन बिहार’ की पहचान को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

औद्योगिक विकास से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

राज्य में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को उद्योग और रोजगार के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। फतुहा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में अलग-अलग उत्पादों के निर्माण की योजनाओं से स्थानीय स्तर पर उत्पादन और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास है। शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ उद्योग क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Nalanda Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन को बताया ग्रामीण सुशासन का केंद्र, मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...

Nalanda Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन को बताया ग्रामीण सुशासन...

Nalanda Panchayat Sarkar Bhawan, पटना: बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के...

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026: शराब-तंबाकू के खिलाफ जीविका दीदियों ने संभाली...

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026, पटना: बिहार में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जीविका दीदियों ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया। 27 अक्टूबर से 26...