Big Breaking: चतरा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

चतरा. बड़ी खबर चतरा से आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुआ। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को रांची लाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सदर थाना के दो जवान सिकंदर सिंह गया वजीरगंज निवासी और सुकन राम पलामू निवासी शहीद हो गये, जबकि आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है। आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर पुलिस निकली थी। इस बीच सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। घटना को एसडीपीओ संदीप सुमन ने पुष्टि की है।

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case, रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...

Dhanbad Job Scam: नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, IIT-ISM...

Dhanbad Job Scam: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में धनबाद पुलिस ने पंकज गुप्ता को आईआईटी-आईएसएम के...

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...