चतरा में टीएसपीसी नक्सलियों ने फूंके दो पोकलेन, मजदूरों के साथ की मारपीट

चतरा. टीएसपीसी नक्सलियों ने रात के अंधेरे में झारखंड-बिहार बार्डर पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव में दो पोकलेन फूंका दिये। साथ ही मौके पर मौजूद निहत्थे कर्मियों और मजदूरों के साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने का आरोप टीएसपीसी के हरेंद्र दस्ते पर है।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग निवासी रामलखन मेहता के मां कौलेश्वरी इंटरप्राइजेज पत्थर माइंस पर हमला किया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि लेवी व रंगदारी की मांग को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

पीड़ित मजदूरों और कर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं जिले में लगातार संगठन के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इससे बौखलाए नक्सली घटना को अंजाम देकर पुनः पांव जमाने का प्रयास कर रहा है।

चतरा से सोनु भारती की रिपोर्ट

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case, रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...

Dhanbad Job Scam: नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, IIT-ISM...

Dhanbad Job Scam: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में धनबाद पुलिस ने पंकज गुप्ता को आईआईटी-आईएसएम के...

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...