नव पदस्थापित मोहनिया SDPO ने सभी थानेदारों के साथ की क्राइम मीटिंग

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा प्रभार संभालने के बाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में थानेदार के पद पर योगदान दिए थानेदारों के साथ पहली क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव और अपराध की वर्तमान स्थिति के साथ भय मुक्त वातावरण बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान एसडीपीओ द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों को कड़े शब्दों में अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उन्होंने सभी थानेदारों को कहा कि जो भी विवेचना लंबे समय से पेंडिंग है।उसे जल्द से जल्द निपटाया जाए। साथ ही अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर गश्ती किया जाए, छोटे से बड़े अपराधियों पर नकेल कसी जाए। साथ ही शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाए।इसके अतिरिक्त एसडीओपी ने कई आवश्यक निर्देश भी दिया।

बैठक में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान अभी से कर ली जाए और उन क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों को भी चिन्हित कर उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान अवांछनीय तत्वों की गतिविधिया बढ़ जाती है शराब तस्कर भी सक्रिय हो जाते है। ऐसे लोगों पर पैनी नज़र रखते हुए कार्रवाई की जाए।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...