चुनाव को लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए कई निर्देश

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर आज पटना में हाई लेवल मीटिंग चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। इस बैठक में मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और डीजीपी आईएस भट्टी ने हाई लेवल मीटिंग की। 21 जिलों के साथ मीटिंग हुई। मुख्य सचिव और डीजीपी ने मीटिंग में कई निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग लिया गया। लोकसभा चुनाव की तैयारी और लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग ली गई। पटना, कोशी, पूर्णियां, भागलपुर, शाहाबाद, मुंगेर और बांका प्रमंडल के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग में प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, आईजी, डीआईजी और एसपी मौजूद रहे।

बता दें कि राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट किया गया। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर बिहार शिक्षक अंतर राज्य व अंतराष्ट्रीय जिलों पर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। मोटरसाइकिल के जरिए गस्ती किए जाने के संबंध में सभी जिलों को शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया गया। यह सारे निर्देश बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मल्होत्रा ने दिए हैं।

बता दें कि सभी जिलों में हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया गया। मोटरसाइकिल के माध्यम से रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया। रात्रि गस्ती में एसपी को बाहर निकालने के लिए कहा गया। ‘लॉ एंड ऑर्डर’ पर विशेष काम करने का निर्देश दिया गया। सीमावर्ती इलाकों और नक्सली प्रभावित इलाकों पर बिहार पुलिस द्वारा विशेष निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। दियारा इलाके में मोटर बोट और पठारी इलाके में माउंटेड पुलिस तैनात करने का निर्देश दिया गया।

Adhikari Meeting 1 22Scope News Adhikari Meeting 2 22Scope News

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...