एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, सभी थाना प्रभारी को दिए कई निर्देश

जामताड़ा : जामताड़ा के एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में सभी थाना के प्रभारी शामिल हुए. मीटिंग के दौरान एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने सभी को कई निर्देश दिए.

पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि नये वर्ष में आज पहली बार क्राइम मीटिंग हुई है. मीटिंग में निर्णय लिया गया कि जो भी पुराने कांड लंबित है उसे त्वरित गति से निष्पादन करने का आदेश सभी थाना प्रभारी को दिया गया है. इस वर्ष क्राइम कंट्रोल करने में हमलोग विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं.

क्षेत्र में हो रही घटनाओं के बारे में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि इसके लिये मैं सभी थाना प्रभारी को गश्ती बढ़ाने के लिये निर्देश दिये हैं. साथ ही जितने भी टाइगर मोबाइल पुलिस है वे रात्री गश्ती के साथ ही सही तरीके और कारगार तरीके से गश्ती करे. इसके बारे में सभी को निर्देश गया है.

कोरोना के बढ़ते मामले पर एसडीपीओ ने कहा कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ रहा है, इसको देखते हुए हमलोग अलर्ट मूड में हैं. क्षेत्र में जहां भी लोगों की भीड़ लगती है वहां पर मॉस्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिये लोगों से अपील कर रहे हैं.

मीटिंग के दौरान एसडीपीओ के साथ अनुमंडल क्षेत्र के जामताड़ा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार, मिहिजाम थाना के इंस्पेक्टर सुनिल चौधरी, करमाटांड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार, नारायणपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह, थाना प्रभारी अभय कुमार और महिला थाना प्रभारी गोल्डी भगत उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : निशिकांत मिस्त्री

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...