सरकारी स्कूल में आयरन की दवा खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

गोपालगंज : गोपालगंज के सरकारी स्कूल में आयरन की दवा खाने से जहा एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे बीमार हो गई। वहीं बीमार सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।मामला कुचायकोट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलबनवा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवनवा में स्कूली बच्चों को शिक्षक के द्वारा आयरन की दवा का खुराक खिलाया गया। इसके बाद से करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के बिगड़ते हालत को देखते हुए स्कूल के शिक्षक और स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

हालांकि अब सभी बच्चे स्वस्थ्य है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह जो दवा बच्चों को खिलाया गया है। यह सरकार द्वारा दिया जाता है। इस दवा को खिलाने के बाद कुछ बच्चों में चक्कर, उल्टी और हल्का पेट में दर्द की समस्या होने पर प्रधानाध्यापक के द्वारा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे स्वस्थ्य है। घबराने की जरूरत नहीं है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...