डीसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट वायरल, केस दर्ज

गढ़वाः डीसी गढ़वा नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला खूब चर्चा में है। इस फेक आईडी से डीसी गढ़वा के आधिकारिक फेसबुक आईडी के फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-JSSC पेपर लीक मामले की सीबीआई जांंच हो-सांसद संजय सेठ

उसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला भी सामने आ रहा है। इसको लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

फेक आईडी 22Scope News

अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय को पत्र लिखकर उक्त मामले में संलिप्त अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करने एवं आरोपी को ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-खाट के सहारे जिन्दगी ! Social Media पर विडियो वायरल 

बता दें कि पिछले कुछ समय से डीसी गढ़वा नाम से यह फर्जी फेसबुक आईडी सक्रिय है। जिसके प्रोफाइल में एक महिला की तस्वीर लगी है। इसी फर्जी अकाउंट से लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजा जा रहा है।

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...