पैसा चोरी के आरोप में बच्चे की निर्मम हत्या, तीन लोगों ने….

गढ़वा- जिले में 4 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-डीसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट वायरल, केस दर्ज 

पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम पांच बजे मृत बच्चे विष्णु कुमार के माँ रानी देवी के द्वारा रंका थाने में गुमशुदगी की लिखित आवेदन दिया गया था।

आरोपी के निशानदेही पर शव कुंए से बरामद

वही रंका थाने में आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक रंका रामजी महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें-प्रपोज डे क्यों होता है कपल्स के लिए खास, प्रेमी-प्रेमिका एक…. 

उसके बाद नामदर्ज अभियुक्त सिकन्दर साव को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर देर रात बच्चे के शव को एक कुएं से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल सिकन्दर साव के पत्नी बीमा कुमारी एवं एक नाबालिक को भी गिरफ्तार किया गया है जो पुलिस के समक्ष अपनी अपराध को स्वीकार किया है।

पैसा चोरी करने के कारण हुई थी हत्या

पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के पीछे पैसा चोरी करने से सम्बंधित कारण बताया जा रहा है। आरोपी ने मृतक के मां के ऊपर 2 लाख 50 रुपए चोरी करने की बात का इल्ज़ाम लगा रहा था। जिसके बाद इस मामेल में पंचायत भी हुई थी।

ये भी पढ़ें-JSSC पेपर लीक मामले की सीबीआई जांंच हो-सांसद संजय सेठ 

लेकिन आरोपी के बेटे के पास से 51 हज़ार रुपए बरामद भी हुआ था। उसके बाद भी आरोपी झूठा आरोप लगाकर बराबर दबाव बनाता रहा और बदले की भावना से हत्या को अंजाम भी दे दिया। आरोपी ने बच्चे की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से कुंए में डाल दिया था।

 

Siwan Liquor Smuggling: पुलिस ने शुरू किया पीछा तो कार छोड़...

Siwan Liquor Smuggling: बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में पुलिस को...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार...

Raj Kumar Raj Jharkhand Tour: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज छह दिवसीय दौरे पर संताल परगना के विभिन्न...

JioPC Launch: क्या आपका लैपटॉप हो गया है स्लो? JioPC के...

JioPC Launch, नई दिल्ली: पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप के धीमे होने पर नया कंप्यूटर खरीदना जरूरी नहीं होगा। रिलायंस जियो ने JioPC सेवा को...