गया : झारखंड के चतरा के बैरिया गांव में नक्सली ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवानों पर पीछे से गोलियों की बौछार कर दिया। जिसमें दो जवान शहीद हो गए। जिसमें एक जवान गया जिले के वजीरगंज के खिरियावा गांव के रहने वाले सिकंदर सिंह भी शामिल था। वहीं आज उनका पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ गया के वजीरगंज लाया गया। रास्ते में शहीद सिकन्दर सिंह अमर रहे के नारे लग रहे थे। घर पर पार्थिव शरीर आने के बाद उनके घर पर जिला प्रशासन के द्वारा सलामी दी गई।
वहीं इस मौके पर वजीरगंज डीएसपी सतीश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हुए। शहिद सिकंदर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा। शहिद सिकंदर सिंह के पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए। वहीं उनका अंतिम संस्कार गांव के पास ही किया गया।
आशीष कुमार की रिपोर्ट