मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड दिलाने के नाम पर 12 हजार की ठगी

दानापुर : मैट्रिक के एडमिट कार्ड के नाम पर ठगी होने पर एक छात्र घर से भाग गया था। काफी खोजबीन कर पुलिस ने छात्र को उसके दोस्त के घर से बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सगुना निवासी भरत राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध थाने के नया टोला सगुना निवासी रंधीर राय ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मेरे पुत्र से मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 12 हजार रुपए ठगी कर लिया था। मेरे पुत्र ने 40 हजार रुपए का मोबाइल 14 हजार रुपए में बेचकर 12 हजार रुपए दिया था। परंतु एडमिट कार्ड नहीं मिला तो निराश होकर गुरुवार को घर से भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उसके दोस्त के घर से छात्र को बरामद किया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड के नाम पर ठगी और एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्र भाग गया था। जिससे पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में भरत को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...