गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

वैशाली : खबर वैशाली के महुआ से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हरपुर बेलवा गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि प्रभारी महुआ थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर बलवा में भारी मात्रा में विदेशी शराब है। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रक से पुलिस ने 710 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही ट्रक ड्राइवर और कारोबारी मौके से फरार हो गए हैं।

प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...