गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, इनोवा गाड़ी पर लिखा हुआ था बिहार सरकार आयुक्त कृषि विभाग

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के दीदारगंज इलाके में टोल प्लाजा के पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इनोवा गाड़ी जो कि बिहार सरकार आयुक्त कृषि विभाग लिखा हुआ था। उसमें युवक जो बैठे थे वह प्रशासन की वर्दी में भी थे। सूचना प्राप्त हुई थी कि गाड़ी में विदेशी शराब की खेप कही ले जाया जा रहा है।

मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी किया, पूछताछ के क्रम में ये गाड़ी जाली निकला

मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी किया। पूछताछ के क्रम में ये गाड़ी जाली निकला। साथ ही विभाग की टीम ने दो युवक को पकड़ा है जो कि नालंदा के रहने वाले हैं। वहीं अमन कुमार पटना का रहने वाला है और राजकुमार पुलिस वर्दी में था जो कि नालंदा का रहने वाला है। मद्य निषेध विभाग की यह बड़ी कामयाबी मना जा रहा है। वहीं पटना में अलग-अलग जगहों से शराब माफिया शराब लाने का काम कर रहे हैं। मद्य निषेघ विभाग की टीम ने कई अलग-अलग डिपार्टमेंट की गाड़ियां पकड़ी है जिस पर शराब लायी जा रही थी। बाहर से शराब लाकर यहां सप्लाई करने के फिराक में सप्लायर थे। ये कार्रवाई मद्य निषेध विभाग के द्वारा की गई है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शराब की कीमत एक लाख बतायी जा रही है।

Patna Police 1 22Scope News

सूचना गुप्त मिली थी कि आयुक्त की गाड़ी पर विप बत्ती भी लगा हुआ है – कमिश्नर प्रेम कुमार

वहीं मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने बताया कि यह सूचना गुप्त मिली थी कि आयुक्त की गाड़ी पर विप बत्ती भी लगा हुआ है। यह अब पूछताछ से पता चलेगा की कितने दिनों से यह लोग यह कार्य कर रहे थे। ये लोग किन अधिकारियों का गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे तो पटना में अवैध तरीके से प्रशासन, प्रेस व पुलिस की गाड़ी पर लगातार शराब माफियाओं की नजर रहती है। शराब माफिया इसका इस्तेमाल प्रशासन से बचने और चकमा देने के लिए करते रहते हैं।

Patna Police 2 22Scope News

प्रशासन और मद्य निषेध विभाग के द्वारा लगातार इन लोगों पैनी नजर रखी जा रही है

वहीं प्रशासन और मद्य निषेध विभाग के द्वारा लगातार इन लोगों पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही टीम को लगातार कामयाबी भी मिल रही है। मद्य निषेध विभाग को ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए और ठोस कमद उठाना पड़ेगा। क्योंकि नकली गाड़ी भारी मात्रा में सड़कों पर घूम रही है जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब दूसरे राज्यों से लायी जा रही है। पुलिस प्रशासन और मद्य निषेध विभाग को विशेष कड़ी निगरानी रखे जाने की जरूरत है।

Patna Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

उमेश चौब की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...