गुप्त सूचना पर छापेमारी, नेपाल निर्मित 7 बोरा शराब बरामद

मधुबनीः नालंदा जिले में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद राज्य की पुलिस फिर से सक्रिय हो गई है. जिले के जयनगर थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर सहूरिया गांव में छापामारी 7 बोरा शराब बरामद किया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कार और एक बाइक भी बरामद किया.

छापेमारी के दौरान पुलिस के तब होश उड़ गये जब बरामद शराब को देखा गया तब उन्हे पता चला की ये शराब नेपाल निर्मित है. इस शराब बरामद होने का बाद नेपाल से शराब की तस्करी होने वाली सूचना पर मुहर लग गई है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सहूरिया निवासी राजपाल यादव के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी शराब की तस्करी रुकने की नाम नहीं ले रही है. शराब तस्कर बैखौफ होकर शराब की तस्करी कर रहें हैं. पुलिस के नाक के नीचे से शराब की तस्करी हो रही पर प्रशासन बेपरवाह है. राज्य सरकार की ओर से शराबबंदी पर जागरूकता के लिए सामाज सुधार अभियान चला रही है पर यह अभियान भी दम तोड़ता नजर आ रहा है.

रिपोर्ट- अमर कुमार

कॉमरेड महेंद्र की शहादत दिवस पर पत्नी शांति देवी का अवसान

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...