एक युवक का शव बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

जमुई : बीते सात फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के खैरमा इलाके से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक का शिनाख्त नगर थानाक्षेत्र के बिहारी इलाके के अमन कुमार के रूप में की गई। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि मृतक ऑटो चालक था और बीते पांच फरवरी को मलयपुर थाना में इसके गुमशुदगी की रपट लिखाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस तलाश में जुट गई थी लेकिन इसी बीच सात फरवरी को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि शव बरामद हुआ है।

शव बरामद होते ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई। इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सतगामा इलाके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने पूर्व में एक महिला से शादी की थी लेकिन परिवार वालो द्वारा उसे स्वीकार नहीं किया गया और उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद उस महिला ने दूसरी शादी रचा ली थी लेकिन मृतक का उस लड़की के साथ मिलना जुलना जारी रहा।

घटना के पूर्व मृतक का सतगामा इलाके में इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि सतगामा इलाके में उसके ऑटो को रख लिया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों की मध्यस्थता के बाद ऑटो तो वापस कर दिया गया। लेकिन लोगों को क्या पता था कि इस मामले का अंत अमन को अपनी जिंदगी खत्म करने पर होगा। पुलिस ने जब दोनो युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन लोगों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...