सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के भैरो कोठी थाना क्षेत्र से एक युवक को अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक युवक के पिता ने बुधवार की शाम ही पुलिस को सूचना दी थी। सूचना के बावजूद पुलिस लापता युवक को नहीं खोज पाई थी। अब उसका शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का शव बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पोखर के पास से बरामद हुआ है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मुकेश झा के पुत्र शुभम कुमार झा के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शुभम को बीती शाम बदमाशों ने अगवा कर लिया था और अब उसका शव बरामद हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Patna में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, आधा दर्जन घायल
सीतमढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट
Sitamarhi Sitamarhi
Sitamarhi


















