Advertisement
Advertisement

‘एनडीए सरकार के दस साल बेदाग, यूपीए के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल’- सुशील मोदी

पटना. भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दस साल का अपना ऐसा बेदाग कार्यकाल पूरा कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार के दस साल में करोड़ों रुपये के घोटालों के आरोप सिद्ध हुए और उनके सात मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।

राहुल गांधी को क्षमायाचना करनी पड़ी- सुशील मोदी

सुशली मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के कारण राफेल विमानों की खरीद में घोटाले और किसी उद्योगपति को अनुचित लाभ पहुंचाने का शोर मचाया या प्रधानमंत्री के लिए “चौकीदार चोर है” जैसी अमर्यादित टिप्पणी की, लेकिन इन सारे मामलों में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली। अपने बयान के लिए राहुल गांधी को न्यायालय में क्षमायाचना भी करनी पड़ी।

यूपीए सरकार में घोटाला- सुशील मोदी

उन्होंने कहा कि दयानिधि मारन, पवन कुमार बंसल, डी राजा, वीरभद्र सिंह, अशोक चह्वाण और अश्विनी कुमार यूपीए सरकार के ऐसे मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के कारण जेल की सजा हुई। यूपीए सरकार में 1.67 लाख करोड़ का कोल ब्लॉक घोटाला हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय के सारे अवंटन रद किये। इसके विपरीत एनडीए के समय कोल ब्लॉक का आवंटन नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ और देश में कोयले का रिकार्ड उत्पादन हुआ।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय 1.76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला हुआ, जबकि एनडीए शासन में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भारत सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेज गति से 5 जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करने में सफल रहा। भ्रष्टाचार -मुक्त दूरसंचार नीति की वजह से आज भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट (10रुपये/जीबी) उपलब्ध है।

श्वेतपत्र में चेहरा नहीं देखना चाहती कांग्रेस

उन्होंने कहा कि संसद में प्रस्तुत श्वेत पत्र 2014-2024 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान एनडीए सरकार और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार (2004-2014) के 10-10सालों के शासन-कुशासन के बीच ठोस आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट अंतर बताने वाला एक स्वच्छ दर्पण है, जिसमें कांग्रेस अपना चेहरा नहीं देखना चाहती।
सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था नीतिगत पंगुता और भ्रष्टाचार दोहरी बीमारी से पीड़ित होकर आइसीयू में पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े और कड़े फैसलों के बूते आज भारत की अर्थव्यवस्था 10 वें स्थान से उठ कर 5वें स्थान पर है और इसे 7 फीसद की विकास दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढती आर्थिकी के रूप में देखा जा रहा है। महंगाई पर नियंत्रण, ढांचागत विकास में तेजी और वित्तीय अनुशासन के बल पर एनडीए सरकार को तीसरे कार्यकाल का जनादेश मिलना तय है।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...