सुशील मोदी के सवाल पर मंत्री रामानंद यादव ने घेरा, कह दी बड़ी बात

पटना : सुशील मोदी के सवाल पर बिहार सरकार के खान भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ने घेरा.

प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि मैं प्रोफेसर हूं और पीएचडी करना भूल गया.

मेरे ऊपर जो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और मुझ पर आरोप लगाया गया है.

प्रोफेसर को लेकर मुझ पर जांच हुई है. सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले की जांच हो चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट से मुझे इस मामले में न्याय मिला है. मेरे ऊपर तीन मामले चल रहें है और सब मामले में मैं बड़ी हो चुका हूं.

सुशील मोदी करा सकते हैं जांच

रामानंद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुशील मोदी मेरे प्रोफेसर बनने पर

अगर जांच करना चाहते हैं तो करा लें. सुशील मोदी के भाई का लोदीपुर में चर्च की

जमीन पर मार्केट बनाने का नाम आया था. वहां चर्च के फादर ने मुझसे इसकी शिकायत की थी.

सुशील मोदी के भाई के इस अपार्टमेंट बनाने में हिस्सेदारी है.

लोदीपुर चर्च की जमीन की रजिस्ट्री गलत तरीके से कराई गई. लोदीपुर चर्च के जमीन पर बने

मॉल का नक्शा पूर्व नगर आयुक्त ने रद्द कर दिया था.

सुशील मोदी के भाई ने बनाया मॉल

मंत्री रामानंद यादव ने कहा कि नगर आयुक्त कुलदीप नारायण ने उस आदेश को रद्द किया

जिसमें गलत एफिडेविट देकर नक्शा पारित कराने की बात कही थी.

इसलिए लिए लोदीपुर मॉल का नक्शा रद्द किया गया. उन्होंने कहा मुझे जमीन से जुड़े हुए दो पीड़ितों ने आवेदन दिया था. आवेदन में यह बात मुझे बताई गई थी कि सुशील कुमार मोदी के भाई की संलिप्तता मॉल बनाने में है. आवेदन कर्ताओं में बापटिस्ट यूनियन चर्च से राजेश बिल कनसन ओर रामनरेश सिंह ने मुझे आवेदन दिया था.

मंत्री ने कहा कि दोनों के आवेदनों में यह बात बताई गई थी कि सुशील कुमार मोदी के भाई किशन का मॉल है. मैंने सुशील मोदी पर आरोप नहीं लगाया था. आवेदन के बाद विभागीय जांच कराने को लेकर बात कही थी. इस आवेदन को लेकर मैं नगर विकास विभाग को अनुशंसा कर जांच कराने की कार्रवाई करूंगा.

सुशील मोदी ने की मंत्री रामानंद यादव को बर्खास्त करने की मांग

बता दें कि एक दिन पहले राज्यसभा सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री को घेरा था. जिसमें लालू प्रसाद यादव और बालू माफियाओं के साथ पुराने रिश्ते का प्रमाण देते हुए सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को भी कटघरे में खड़ा किया. इसके साथ ही उन्होंने खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री रामानंद यादव को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने आरोप कहा, बालू विभाग राजद के रामानंद यादव को देना दूध की रखवाली बिल्ली को देने के समान है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...