रोहतास : रोहतास जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पदस्थापित एनसीसी प्रभारियों के साथ 42 एनसीसी बटालियन के कर्नल डीएस मलिक ने सासाराम में बैठक के साथ कई निर्देश दिए। एनसीसी कर्नल डीएस मलिक ने बताया कि जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में पदस्थापित एनसीसी प्रभारियों के साथ सासाराम एनसीसी कार्यालय परिसर में बैठक के साथ ही कई निर्देश दिए गए।
इस दौरान एनसीसी को लेकर सरकार के निर्धारित लक्ष्य को जानकारी दी गई। बताया गया कि एनसीसी का लक्ष्य 15 लाख से 25 लाख हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एनसीसी हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी हमेशा डिसिप्लिन का संदेश देते हुए आगे की शिक्षा में उससे कई लाभ मिलते हैं।
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


