वाहन जांच के दौरान गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान करीब 31 किलो गांजा जब्त किया है। वहीं चार गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह करवाई जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा दुर्गा मंदिर के समीप किया है। गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम साबिर हुसैन, शमीम अंसारी, रंजीत कुमार और सजाद हुसैन है। गिरफ्तार सभी गांजा तस्कर गांजा तस्कर जादोपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वाहन जांच के दौरान जादोपुर पुलिस ने चतुर बगहा से 31 किलो गांजा (मादक पदार्थ) के साथ चार गांजा तस्कर की गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ कर फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित किया जा रहा है। जिससे मुख्य गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया जा सके।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...