गोपालगंज पुलिस ने टेम्पो से भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 महिला समेत 7 तस्कर को किया गिफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने टेम्पो से एक क्विंटल दो किलो गांजा बरामद किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो महिला सहित सात गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जादोपुर थाना के बंगारी गांव के पास से किया है। यह गांजा की तस्करी उड़ीसा से जादोपुर के रास्ते सिवान के लिए किया जा रहा था।

सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि उड़ीसा से तस्करी कर नशीला पदार्थ गांजा को गोपालगंज के रास्ते सिवान लाया जा रहा था। इसी दौरान जादोपुर थाना पुलिस ने बंगरी गांव के समीप वाहन जांच के दौरान टेंपो के छत में तहखाना बनाकर रखे गए क्विंटल दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

इसके साथ ही दो महिला सहित सात तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर में छत्तीसगढ़ के अंतरीप कुजूर, सीवान जिले के जामो बाजार गके जमीर मिया, सच्चिदानंद महतो, शैलेश प्रसाद और उदय कुमार सहित यादोपुर थाना के हरहरपुर गांव के मंजू देवी एवं मनका देवी के रूप में पहचान की गई है। बरामद गांजा की कीमत करीब सात लाख रुपए आंकी गई है।

https://22scope.com/2-innocent-children-died-due-to-drowning-in-water-filled-pit-in-gopalganj/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Ranchi Airport: मानसून में घटे हवाई यात्री, 24 अगस्त को सबसे...

 रांची एयरपोर्ट पर मानसून का असर हवाई यातायात पर दिख रहा है। अगस्त में यात्रियों की संख्या घटी और 24 अगस्त को सिर्फ 4959...

Raksha Bandhan 2026: चीनी और तेल महंगे होने से मिठाइयों के...

 रक्षाबंधन से पहले चीनी और खाद्य तेल महंगे होने से मिठाइयों के दाम 20% तक बढ़ गए हैं। प्याज भी सात दिन में 15...

Jharkhand Liquor Scam: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सरकार...

झारखंड शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।Jharkhand...