गैस टैंकर में गैस नहीं शराब की हो रही है सप्लाई

पटना : अमूमन आपने देखा होगा की गैस टैंकरों में गैस सप्लाई करने का काम किया जाता है लेकिन एक बेहद ही चौकाने वाला मजरा तब देखा गया। जब गैस टैंकर से विदेशी शराब की डिलिवरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी ने भले ही अपने सात साल से ज्यादा का वक्त पूरा कर लिया है। बावजूद इसके शराबबंदी की लगातार पोल खोलने के लिए शराब तस्कर तत्पर नजर आ रहे हैं। अन्य राज्यों में बैठे शराब तस्कर बिहार में पूर्ण शराबबंदी के सपनो को एक बार फिर चकनाचूर करते नजर आ रहे हैं।

ताजा मामला पटना से सटे पालीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां गैस टैंकर में शराब की बड़ी खेप को दूसरे राज्य से चोरी छिपे बिहार में खपाने के लिए लाया गया था। जिसकी बड़ी खेप को बिहार पुलिस की मद्य विशेष इकाई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर बिहार पुलिस की पटना मद्य निषेध इकाई की टीम ने गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए गैस टैंकर को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख गैस टैंकर के ड्राइवर और खलासी अचानक टैंकर छोड़ फरार हो गए।

इधर, बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई की टीम ने जब टैंकर की तलाशी शुरू की तो उसके अंदर विदेश शराब की बड़ी खेप को देखा। गैस टैंकर का रजिस्ट्रेशन नागालैंड का है। वहीं शराब पंजाब निर्मित बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने गैस टैंकर सहित शराब की खेप को जब्त कर लिया है। जिसकी बाजारों में कीमत लगभग लाखो में आंकी जा रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...