अपराधियों ने की तेज हथियार से चापानल मिस्त्री की हत्या

मुंगेर : मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर के रहने वाले स्व. महादेव मंडल का 60 वर्षीय पुत्र नागो मंडल प्रतिदिन की तरह अपने घर विजयनगर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित जखराज बाबा स्थान के पास अपने बथान पर सोने चला गया। बुधवार की रात करीब 10 बजे उसके 30 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार ने खाना पहुंचाया और खाना खिलाकर वापस चला आया। सुबह पांच बजे उसकी पत्नी रांका देवी जब उसे जगाने बथान पर गई तो बथान पर खून बिखरा था और नागो मंडल का गला कटा था। गले से खून बह रहा था। वह चिल्लाई और गांव वालों को बुला ली। नागो मंडल की हत्या से पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि नागों चापाकल का अच्छा मिस्त्री था। उसको किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। यह बलशाली था, इसको एक आदमी नहीं मार सकता है। इसको तीन-चार लोग मिलकर मारे होंगे। जानकारी के अनुसार नागो मंडल को दो पुत्र 30 वर्षीय बंटी कुमार, 25 वर्षीय विकास कुमार और पांच पुत्री है। जिसमें एक पुत्र और एक पुत्री छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। नागों मंडल चापानला ठीक करने के अलावे बाथन पर आधा दर्जन से अधिक गए बकरियों को पालकर अपने तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार अपने अन्य पुलिस पदाधिकारी को लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...