अपराधियों ने व्यक्ति की निर्मम हत्या, लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई

सीवान : सीवान में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाते हुए खुलेआम रविवार की रात्रि में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर फरार हो गए। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। मामला जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर हनुमान मंदिर की है। जहां रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मार मार कर प्रमोद यादव नामक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने कर दी है। वही मृतक थाना क्षेत्र के सेवतापुर मौजे निवासी वीर यादव के पुत्र प्रमोद यादव है। हत्या किए जाने के बाद सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके-ए-वारदात पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बीती रात में मैरवा थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुई है और दोनों घटनाओं में पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

युवक को अगवा करने के बाद गोली मार हत्या कर डेड बॉडी को स्कूल के पीछे फेंक दिया

मैरवा थाने के तितरा बाजार से रविवार की शाम लगभग सात बजे अपराधियों ने एक युवक को अगवा करने के बाद गोली मार हत्या कर डेड बॉडी को तितरा बाजार के समीप स्कूल के पीछे फेंक दिया। मृतक विशाल कुमार यादव मैरवा थाने के तितरा बाजार निवासी भगवान यादव का पुत्र था। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल डेड बॉडी के साथ आई मैरवा थाने की पुलिस को रात में 11.30 बजे दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई।

यह भी देखें :

अपराधियों ने उन्हें अगवा करके कर दी हत्या – परिजन

परिजनों ने बताया कि मृतक विशाल कुमार यादव शाम लगभग सात बजे ठेपहा बजार जाने के लिए घर से निकले ही थे कि अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया। परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस नहीं आई तबतक अपराधियों ने विशाल की गोली मार हत्या कर डेड बॉडी को स्कूल के पीछे फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि वे लोग विशाल को खोज रहे थे। तभी रात्रि नौ अभी के करीब सूचना मिली कि एक डेड बॉडी स्कूल के पीछे पड़ा है। घर के लोगों ने जाकर देखा तो डेड बॉडी विशाल की थी। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस की पिटाई कर दी।

अपराधी को पकड़ने के बजाय लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते नजर आए – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

आपको बता दें कि सीवान जिले में दो-दो हत्या से बाद घटनास्थल पर मैरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपराधी को पकड़ने के बजाय लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते नजर आए।

Siwan Police Pitai 1 22Scope News
अपराधी को पकड़ने के बजाय लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते नजर आए – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

यह भी पढ़े : सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव बरामद, गोली मारकर हत्या की आशंका…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...