अज्ञात अपराधियों ने बुर्जुग की गोली मारकर की हत्या

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के अरियाग टोला कोलहर में आज यानी आठ जुलाई को 71 वर्षीय शर्वी यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस समय अपराधियों ने हत्या की है उस समय शर्वी यादव घर में सो रहे थे। सोए अवस्था में शर्वी यादव के ऊपर अपराधियों ने माथे गोली मारी।

घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पटना के फतुहा एसडीपीओ निखिल कुमार ने मौके वारदात पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी है। पटना के फतुहा एसडीपीओ ने बताया कि शर्वी यादव की हत्या मामले में उनके पुत्र राजकुमार यादव द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। हत्या का मामला थाने में दर्ज कर लिया गया है। शर्वी यादव की हत्या रविवार की रात दो बजे की गई है।

आपको बता दें कि शुरुआती जांच में हत्या के अनुसंधान के क्रम में पाया गया है कि शर्वी यादव के पोते नीरज कुमार द्वारा शर्वी यादव की हत्या की गई है। हत्या का आरोपी फरार हो गया है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुला लिया गया है। मनोवैज्ञानिक तरीके से हत्याकांड की जांच की जा रही है। दादा की हत्या करने में पोते की संलिप्ता पाई गई है।

यह भी पढ़े : फिर बारिश से हुआ जलजमाव, लोग घर में रहने को हुए विवश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...