नक्सलियों की साजिश नाकाम, चाईबासा पुलिस ने दो आईईडी बम को किया नष्ट

चाईबासा. नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के मनसूंबों पर पानी फेरते हुए दो आईईडी बम को नष्ट किया। नक्सलियों ने ये आईईडी बम पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत बिछा रखा था। इसकी सूचना चाईबासा पुलिस को मिलने बाद पुलिस ने जंगलों में सर्च अभियान चलाकर इस आईईडी बम को नष्ट किया।

इस सबंध में पुलिस कप्तान ने प्रेस रिलिज जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया गया। उसी अभियान के दौरान गुरुवार को गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए दो आईईडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

अस्थायी नक्सली कैम्प ध्वस्त

उन्होंने कहा कि संचालित अभियान के क्रम में टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहका और प्रधानघाट के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में पुराना अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 25 से 30 लोगों की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 112 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान

इसी क्रम में दिनांक 10 अगस्त से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू से लोवाबेड़ा के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए दो आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img