चाईबासा पुलिस को आईईडी बम से उड़ाने की साजिश नाकाम…

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले हेसाबांध व जोजोहातु जंगल के बीच में पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने जंगल से 5 किलो का एक आईईडी बम को नष्ट कर दिया है।

मालूम हो कि नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस को उड़ाने के लिए आईईडी बम लगाया गया था। जिसके बाद सर्च अभियान पर निकले पुलिस ने आईईडी बम बरामद किया।

ये भी पढ़ें-JSSC विज्ञापन में महिला और पुरुष सीटों को लेकर मचा घमासान… 

इससे नक्सलियों के मंसूबों पर फिर एक बार पानी फेर दी। चाईबासा पुलिस व सीआरपीएफ जवान। इस दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि बुधवार को मुफ्फसिल थानान्तर्गत ग्राम हेसाबांध एवं जोजोहातु के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक आईईडी बम को बरामद किया।

बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

5 KG का आईईडी बम

मालुम हो कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...