SC-ST परिवारों को मिलेगा पक्का मकान – संतोष सुमन

पटना : एससी-एसटी कल्याण व सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अनुसूचित जाति व जनजाति परिवारों को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। इसके लिए बजट में सरकार ने 342.49 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है।

मंत्री ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के कार्यकाल में शुरू की गई एससी-एसटी उद्यमी योजना में 252 करोड़ 83 लाख रुपए का प्रावधान कर इसे और भी पुख्ता किया गया है। इससे उद्योग से लगभग दूर महादलित वर्ग के परिवारों में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। महादलित वर्गों के विकास पर सरकार 492 करोड़ की राशि खर्च करेगी। चालू वित्तीय वर्ष में एससी-एसटी के कल्याण पर एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बजट से साफ हो गया है कि एससी-एसटी का विकास एनडीए सरकार के मुख्य एजेंडे में है। इसके लिए मंत्री सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...