अपहरण के एक माह बाद युवक का शव नदी से बरामद

बेतिया : खबर पश्चिमी चंपारण से है जहां विगत 16 जनवरी से अपहृत युवक का शव पुलिस ने नरकटियागंज के पंडई नदी से बरामद की। बताया गया है कि सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान युवको ने बोरा में बंद शव को देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस हरक्क्त में आई। तब जाकर शव को नदी से निकाला गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तहकीकात करने पर सन्नी सिंह का शव शिनाख्त किया गया। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को परिजनों से पहचान कराई। शव के हाथ पर बने टैटू और जॉकेट से परिजनों ने शव की पहचान कर ली।

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नदी से युवक का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक होता है। शव की पहचान उसके हाथ पर लिखे राजपूत टैटू से किया गया है। एफआईआर में हत्या की धारा भी जुड़ेगी। सन्नी का अपहरण 16 जनवरी को नरकटियागंज के पांडेय टोला से हुआ था। सन्नी के परिजनों ने शिकारपुर थाना में 19 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराया था। मझौलिया थाना की धोकराहा पंचायत के दूधा भलुई गांव निवासी सन्नी के पिता मनोज कुमार सिंह ने एफआईआर में बताया है कि उसका बेटा लोकेश कुमार उर्फ सन्नी सिंह 16 जनवरी को सत्याग्रह से नरकटियागंज अपने भांजा के मुंडन में शामिल होने के लिए आया। पांडेय टोला में रह रहे अपने दोस्त सुधीर पांडेय के घर गया।

वहीं पर उसकी मुलाकात जयमंगला पुर के रवि तिवारी, तरहरवा के सरताज आलम, पुरानी बाजार के छोटु कुमार और गोबरौरा के दंश कुमार से मुलाकात हुई। उसी दिन शाम चार बजे फोन पर उसने जानकारी दी कि वह अपने दोस्तों के साथ है। गोपाला ब्रम्हस्थान में होने वाले अपने भांजा के मुंडन में शामिल होने जाना है। देर रात तक नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन मोबाइल ऑफ था। उसके बाद से उसका मोबाइल हमेशा ऑफ आ रहा है। दोस्तों से पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया तो सन्नी के पिता ने उन्ही दोस्तों पर अपहरण का आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

बता दें कि एफआईआर के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी की सन्नी का मोबाइल चार फरवरी को मिल गया। पुलिस को जिसके पास से मोबाइल मिला था। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पूछताछ में पता चला कि मोबाइल एक महिला को बकरी चराने के क्रम में लावारिस हालात में मिली थी। नरकटियागंज के चर्चित व्यापारी किशन कुमार गोली कांड और रंगदारी मांगने के मामले में भी वह जेल जा चुका था। उसके अलावा सन्नी सिंह पर शिकारपुर थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट और शराब की तस्करी का मामला भी दर्ज है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...