गंगा नदी में हाथ पैर बंधा हुआ युवक का शव मिलने से मची सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

गंगा नदी में हाथ पैर बंधा हुआ युवक का शव मिलने से मची सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

बक्सर : बक्सर शहर के गंगा नदी के किनारे हाथ पैर बंधा युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शहरवासी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के कटहरवा घाट के पास गुरुवार की सुबह गंगा नदी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव उपलाते हुए देखा।

Goal 7 22Scope News

हत्या कर शव को फेंकने की जताई आशंका 

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव के हाथ-पैर गमछा से बंधे हुए थे। जिससे लोगों ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया हो सकता है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी देखें :

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...

Shravani Mela Special Train: रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी...

श्रावणी मेला 2026 के दौरान रेलवे रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें परिचालन तिथि, रूट, स्टॉपेज और कोच की...

 Jharkhand Employment News: नौकरी दिलाने में धनबाद नंबर वन, 2025 में...

 झारखंड में रोजगार मेलों के जरिए नौकरी दिलाने में धनबाद 2025 में पहले स्थान पर रहा। 1742 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि इंटर पास...