मुरलीगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की तलाब में डूबने से मौत

मधेपुरा : मधेपुरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तलाब में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। शव की तलाश में एसडीआरएफ टीम जुटी हुई है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौटपरसा स्थित संथाली टोला वार्ड संख्या-13 का है। बताया जा रहा है कि बीते 15 फरवरी की देर शाम को सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान 17 वर्षीय राम हेमरम नामक युवक की पैर फिसल जाने के दौरान तलाब में डूबने से मौत हो गई है।

हालांकि फिलहाल शव बरामद नहीं हो सका है ग्रामीणों के सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर तलाब में शव की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर जिले के राजद नेता भी पहुंच कर मृतक के परिवार वालों को सरकार के द्वारा मुआवजा देने के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग किया है। घटना के बाद जहां परिजनों में मातमी सन्नाटा छाई हुई है। वहीं गांव में सनसनी मची हुई है। लगातार एसडीआरएफ टीम और गोताखोर के सहयोग से युवक की तलाश की जा रही है। बहरहाल, शव बरामद नहीं हो सका है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...