मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने किया गोलियों की बौछार

Samastipur– विभूतिपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति का विसर्जन कर लौट रहे युवक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.  बताया जा रहा है कि घटना नरहन-फफौत पुल के पास हुई है. युवक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी परिक्षिप्त के रुप में हुई है.

जानकारी के अनुसार विभूतिपुर के खोकसाहा चौक स्थित कमांडो भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में सरस्वती पूजा संपन्न होने के बाद सभी छात्र मूर्ति विसर्जन को लेकर बूढ़ी गंडक नदी तट पर पहुंचे थें. छात्र जब मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे तब बाइक पर अपराधियों ने युवक पर गोलियों की बौछार कर दी.  गोली लगने का बाद युवक वहीं गिर पड़ा उसके बाद छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया.

आक्रोशित छात्रों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...