Advertisment

नाराज कांग्रेस विधायकों को आलाकमान से मिलने का इंतजार, उमंग कर रहे बात

रांची: दिल्ली में झारखंड के नाराज कांग्रेस के नाताओं से मध्य प्रदेश के विधायक दल के नेता उमंग सिंगार से बातचीत की है.नाराज विधायक आलाकमान से बात करना चाहते है.

विधायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मिलना चाहते हैं. अब तक समय नहीं मिल पाया है.

श्री सिंगार उनकी बात आलाकमान तक पहुंचायेंगे. नाराज विधायक राजेश कच्छप ने बताया कि हम आलाकमान से मिलना चाहते हैं, उनके मिलने के बाद ही रांची लौटेंगे.कांग्रेस के नाराज आठ विधायक दिल्ली के एक रिसॉर्ट में जमे हैं. शनिवार रात ये विधायक दिल्ली पहुंचे थे.

प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर रविवार को इन विधायकों से मिले और विधायकों से अलग- अलग बात की. नाराज विधायकों का कहना था कि पार्टी मंत्रियों के नाम पर पुनर्विचार करे.

पुराने चेहरे को हटाया जाये. सभी ने एक स्वर में कहा कि पुराने मंत्रियों का संगठन और विधायकों के प्रति रवैया सही नहीं रहा है.

 

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...