BJP MLA ने सदन में बजट सत्र के दौरान गन्ना किसान की समस्याओं को उठाया

बगहा : बगहा से भाजपा विधायक राम सिंह ने आज बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गन्ना किसान की समस्याओं को सदन में उठाया। साथ ही विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जुड़ा चौक त्रिवेणी नहर से भैरोगंज बाजार जाने वाली सड़क में हरहा नदी पर पुल निर्माण हेतु सरकार से मांग किया। बगहा विधायक राम सिंह ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में गन्ना किसानों की मांगों एवं समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा।

विधायक ने सदन को समस्याओं से अवगत कराते हुआ कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य एवं अन्य राज्यों में जैसे उत्तरप्रदेश में गन्ना का मूल 375 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि हरियाणा में गन्ना का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल हैं, यह बिहार के किसानों के साथ न्याय संगत नहीं है। उन्होंने ने सदन में यह भी कहा कि बिहार के किसान अन्य राज्यों के किसानों के अपेक्षा डीजल भी अधिक मूल्य पर खरीदते हैं एवं इनका कृषि में खर्च भी अन्य राज्यों के किसानों की तुलना में अधिक है। साथ ही उन्होंने ने कहा कि चंपारण के किसान की आर्थिक स्थिति गन्ना के फसल पर निर्भर रहता है।

उन्होंने ने इसके अलावा अपने विधानसभा क्षेत्र के जुड़ा चौक त्रिवेणी कैनाल से भैरोगंज बाजार जाने वाली सड़क में हरहा नदी पर पुल निर्माण कार्य की मांग की। उन्होंने सरकार की ध्यान पुल निर्माण नहीं होने से आम जनता को होने वाली समस्याओं से सरकार को अवगत कराते हुआ कहा कि यह पुल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जिसके निर्माण होने से आम जनमानस को आवागमन में सुविधा होगी।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img