Advertisement
Advertisement

प्रगतिशील गन्ना किसानों के Inter-State एक्सपोजर और विजिट-सह-प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी

पटना: पटना के 20 गन्ना किसान प्रशिक्षण के लिए लखनऊ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम, 2024-25 के अंतर्गत प्रगतिशील गन्ना किसानों को नई तकनीकों एवं आधुनिक विधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एक्सपोजर विजिट-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के लिए पटना के प्रगतिशील गन्ना किसानों के दल को संयुक्त गन्ना आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह और उप निदेशक ईख विकास महेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गन्ना उत्पादन में नवीनतम तकनीकों का अध्ययन, उनकी समझ और उन तकनीकों को बिहार के गन्ना किसानों के बीच लागू करना है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार हो सके। किसान गन्ना इकाई के बारे में नई तकनीक के बारे में जानेंगे। गन्ना किसानों को लखनऊ के अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकी जानकारियों का लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने खेतों में उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने में सक्षम होंगे।

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण और विजिट से किसानों को अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार लाने और गन्ना उत्पादन को एक नई ऊंचाई देने का अवसर मिलेगा। उप निदेशकए ईख विकास ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित होगा। इस अवसर पर गन्ना किसानों में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। सभी किसानों ने सरकार और विभाग के इस कदम की सराहना की और इसे अपने विकास के लिए एक सुनहरा अवसर बताया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC Candidates पर लाठीचार्ज निंदनीय, पीके ने नीतीश सरकार पर किया हमला…

Inter-State Inter-State Inter-State

Inter-State

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...