गन्ना किसानों के लिए डिजिटल पहल, ‘ईख मित्र’ ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

पटना : बिहार के किसानों को अब ऐप के माध्यम से गन्ना खेती की जानकारी मिलेगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने ईख मित्र नाम से एक ऐप बनाया है। किसान अपने मोबाइल फोन पर इसे डाउनलोड कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों का पुनरुद्धार कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में गन्ना की खेती का विस्तार कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है।

सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए ईख मित्र ऐप बनाया है

राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए ईख मित्र ऐप बनाया है। ताकि किसान गन्ना खेती की पूरी जानकारी इसके माध्यम से प्राप्त कर सकें। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, ईख मित्र ऐप से किसानों को गन्ना की खेती के बारे जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान भी हो जाएगा। इस ऐप से किसान घर बैठे नई तकनीक, वैज्ञानिक सलाह, कीट एवं रोग प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण एवं पोषण सिफारिशें और गन्ना उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को उमड़ेगी आस्था

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश का...

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...