प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

धनबाद. जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र ट्रेनिंग स्कूल रेलवे ट्रैक पर एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी, राजकीय रेल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। घटना को कई लोगों ने प्रेम प्रसंग से जुड़े बताया है।

मृतका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी मंगलवार शाम 6:00 बजे से गायब थी। आज रेलवे ट्रैक पर मेरी बेटी की बॉडी मिली है। पिछले 5-6 महीने से पास के ही रहने वाले एक लड़के के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को मेरी बेटी ने बहुत पहले जानकारी दी थी। लेकिन उस समय मैं अपनी बेटी को दवाब दे कर समझा बुझा दिया था। कल मेरी बेटी ने बतायी कि मेरे साथ शादी का झांसा देकर दो बार यौन शोषण किया गया। इस यौन शोषण के बाद दो बार गर्भपात भी करा दिया है और जब शादी की बात कही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

पिता ने बताया कि बेटी को काफी समझाया बुझाया और लड़के वाले से इस मामले में बात करने का आश्वासन दिया तो बेटी मान ली और संध्या 6:00 बजे से गायब हो गई। आज सुबह रेलवे ट्रैक पर बॉडी मिली है। जबकि मेरी बेटी इसी बात से डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठाई है।

उन्होंने कहा कि इस मौत का जिम्मेदार लड़के वाले है।

मेरी बेटी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसे आत्महत्या करने पर विवश किया गया है।

मौके पर बैंक मोड़ थाना, भूली ओपी तथा राजकीय रेल थाना की पुलिस पहुंचकर बॉडी को अपने

कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...