Crime News : आत्महत्या की धमकी देकर हत्या !

बोकारोः चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत जानकारी मिल रही है कि महिला के साथ अक्सर ससुरालवालों के द्वारा मारपीट की जाती थी और इसी दौरान महिला की बीती रात गला दबाकर हत्या कर दी गई।

परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है

हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है व मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके वालों के मुताबिक मृतक रिंकी देवी के साथ अक्सर मारपीट किया जा रहा था और आज उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

महिला की हत्या 22Scope News

मृत महिला धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के भुरुंगिया गांव का रहने वाली थी, जिसकी शादी पुपुनकी निवासी उमेश गोप के साथ हुई थी। तब से उसके साथ दहेज के लिए मारपीट किया जा रहा था। मृतिका के पिता गोरी गोप ने बताया कि चार महीने से मेरी बेटी के साथ मारपीट हो रही थी।

बेटे वापस नहीं देने पर आत्महत्या करने की दी थी धमकी

इसके बाद बेटी अपने मायके चली आई थी। गुरुवार को मेरा दामाद उमेश गोप मेरे गांव गया तथा कहा कि अब मारपीट नहीं करेंगे विदाई कर दीजिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद विदाई करवाकर लाया तथा रात में मेरी बेटी की हत्या कर दी। वह दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।

शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान मिले

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

इस मामले में पति तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी मृतका के साथ हुई मारपीट के बाद चास मुफ्फसिल थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता भी करवाया गया था।

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...