Advertisement
Advertisement

Patna- लोगों में था रामजी राय का दहशत इसलिए कर दी हत्या, हत्या करने वाले ने…

पटना: सीतामढ़ी के गैंगस्टर रामजी राय हत्या मामले में अब हत्या करने वाले ने जिम्मेदारी ले ली है। हत्या की जिम्मेदारी हत्यारों ने मीडिया के माध्यम से एक पत्र देकर ली। हत्या मामले में विकास झा नामक एक अपराधी ने मीडिया को भेजे एक पत्र में लिखा है कि सीतामढ़ी के डुमरा कल्याण पदाधिकारी के हत्या समेत विधि व्यवस्था एवं आमजन में व्याप्त डर को खत्म करने के लिए उसकी हत्या मैंने कर दी है।

बता दें कि अपराधियों ने सीतामढ़ी का कुख्यात राम जी राय की हत्या शुक्रवार को पटना के सगुना मोड़ के पास गोली मार कर दी थी। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर परिजनों को सूचना देते हुए मामले की छानबीन में जुट गई। अब हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले के सामने आने के बाद पुलिस फिर से जांच में जुट गई है।

बता दें कि मृतक रामजी राय सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी था और उस पर करीब दो दर्जन से भी अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बता दें कि मृतक राम जी राय पटना में रहकर ठेकेदारी करता था। शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने बाइक से कहीं जाते वक्त रास्ते में ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     Patna में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी के घर पर फायरिंग, पुलिस…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...