झारखंड में 2.78 करोड़ बैंक खातों में डिजिटल लेन-देन

रांची:  सहित पूरे झारखंड के लोग डिजिटल लेन-देन में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. लोगों का झुकाव इस ओर तेजी से बढ़ा है. यही कारण है कि झारखंड में डिजिटल लेन-देन करने वालों की संख्या बढ़ी है.

झारखंड में बचत और चालू खातों की संख्या 2.94 करोड़ है. इनमें 2.78 करोड़ खातों में डिजिटल मोड का प्रयोग हो रहा है. मतलब यह है कि इन खातों में डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ, आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम, यूएसएसडी बैंकिंग में से किसी भी एक डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जा रहा है.

झारखंड में सभी बैंकों को मिला कर कुल बचत खातों की संख्या 2.90 करोड़ और बिजनेस खातों (चालू खाता) की संख्या 4.29 लाख है. इनमें से 2.74 करोड़ बचत खाता और 3.72 लाख बिजनेस खातों में डिजिटल लेन-देन हो रहा है.

डिजिटल लेन-देन का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. व्यापारिक लेन-देन में नेट बैंकिंग का अधिक प्रयोग हो रहा है. घर या ऑफिस से बैंक खाते के माध्यम से बड़ी-बड़ी राशि ट्रांसफर किये जा रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक, झारखंड नेटवर्क के महाप्रबंधक प्रभास बोस ने कहा कि 95 प्रतिशत ग्राहक अपना काम डिजिटल माध्यम से कर रहे हैं. इसमें कई प्रकार के बैकिंग काम भी शामिल हैं. जबकि, पांच प्रतिशत काम बैंक शाखाओं के माध्यम से हो रहा है.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...