India vs England 4th Test Match: दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में सात विकेट खोकर बनाए 219

India vs England 4th Test Match: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक भारत ने सात विकेट खोकर 219 रन बना लिये हैं। ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद है। अभी भी भारत, इंग्लैंड से 134 रन पीछे है।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट शतकीय पारी खेलते हुए 122 बनाकर नॉटआउट रहे। इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने आज सात विकेट खोकर मात्र 219 रन बनाए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 73 रनों की पारी खेली।

India vs England 4th Test Match:

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। अभी तक भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच जीता है। वहीं चौथा टेस्ट मैच रांची में चल रहा है। आज इस मैच का दूसरा दिन था। पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बनाए हैं।

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...

Jamshedpur Murder Case: जमशेदपुर में Hotel कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का...

जमशेदपुर के चांडिल में होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। 15 लाख में हत्या की सुपारी दी गयी थी। छह...