आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा हिस्ट्रीशीटर पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

बक्सर : जिले की पुलिस ने एक पुराने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और लूटकांड में शामिल यह अभियुक्त पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। नगर थाना क्षेत्र के ज्योति प्रकाश चौक से इसकी गिरफ्तारी हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इस बाबत प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को दिन में गुप्त सूचना मिली थी कि ज्योति प्रकाश चौक के समीप एक व्यक्ति हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर एसपी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, डीआइयू प्रभारी यूसुफ अंसारी व टीम के अधिकारी तथा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

टीम के द्वारा ज्योति प्रकाश चौक से समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई, जिसके उपरांत अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह के पुत्र अंकित यादव के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त 26 जनवरी को औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अतिरिक्त उस पर नगर व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और लूट के मामले दर्ज हैं।

धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...