एक्सिस बैंक लूटकांड : 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अररिया : अररिया के एक्सिस बैंक में एक करोड़ 31 हजार रुपए लूटकांड मामले में पुलिस ने मुख्य दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी को पुलिस ने एक्सिस बैंक लाकर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया है। अररिया एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लूट की रकम से दो लाख 50 हजार रुपए बरामद किया है। वहीं एक अपराधी के पिता के अकाउंट में डाले गए लूट की रकम एक लाख 88 हजार रुपए को भी फ्रिज करवा दिया है।

एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को बैंक लाकर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया गया है। वहीं इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि नए साल में बिहार के सबसे बड़े बैंक लूटकांड को छह अपराधियों ने 23 जनवरी को दिनदहाड़े अंजाम दिया था।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...