सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में IVF से बच्चे को जन्म देंगी। इसकी पुष्टि पारिवारिक सदस्यों ने की है.मार्च में नया मेहमान सिद्धू मूसेवाला के घर में आ सकता है।
सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में आईवीएफ से बच्चे को जन्म देंगी.अपने 28 साल के इकलौते बेटे की हत्या के बाद चरण कौर बुरी तरह टूट गई थीं.
अब उनकी जिंदगी में दोबारा खुशी के पल आने वाले हैं. 58 साल की चरण फिर से मां बनने जा रही हैं।
उन्होंने बच्चे के लिए IVF तकनीक की मदद ली है.
इस बात की पुष्टि करते हुए मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने मीडिया को बताया है कि चरण कौर ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की मदद ली है और वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.
संभवतः मार्च में बच्चे का जन्म हो सकता है. पंजाब के चर्चित सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
पंजाब पुलिस की चार्जशीट के अनुसार लॉरेंस विश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। कनाडा में रहने वाला गोल्डी बरार भी इस साजिश में शामिल था।
Also Read : पंजाबी सिंगर सुभदीप सिद्धू मूसेवाला की हत्या, दो दिन पहले हटायी गयी थी सुरक्षा


















