पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाजीपुर को जमुई सांसद चिराग पासवान के अलावा कोई नहीं ले सकता। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी पार्टी अधिकत्म सीट की बात हमेशा की है।
राजू तिवारी ने कहा कि मिशन-2024 में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो मार्च को बिहार दौरे पर हैं। चिराग की पार्टी ने ये साफ कह दिया है की छह लोकसभा की सीट और एक राज्यसभा सीट तो कंफर्म है। वहीं बिहार के टूट के सिलसिले पर राजू तिवारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अभी चुनाव से पहले बहुत सारी पार्टियां समाप्त हो जाएगी।तेजस्वी यादव पर भी बड़ा हमला बोला है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















